फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे से लौटे यात्री को जहरखुरान गिरोह ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुणे से घर लौट रहे एक यात्री को जहरखुरानों ने शिकार बना लिया। युवक लोहिया अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी के थानाक्षेत्र बेवर के गांव बखिरिया निवासी मदन सिंह(50) को रोडवेज बस के चालक-परिचालकों ने शहर से सटे नगला खैरबंद के पास खाई में बेहोशी की हालत में फेंक दिया। सुबह आठ बजे ग्रामीणों ने देखा, तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुत्र गौरव सिंह और परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। गौरव ने बताया कि पापा महाराष्ट्र के पुणे में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। वह गुरुवार शाम आगरा से बेवर के लिए रोडवेज बस में सवार हुए थे।
विज्ञापन

रात साढ़े आठ बजे फोन पर उन्होंने बताया कि वह घिरोर आ चुके हैं। इसके बाद फोन बंद हो गया। कई लोग पापा को खोजने के लिए बेवर, मैनपुरी और फर्रुखाबाद की ओर आए। तो अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली। उनके पास न तो मोबाइल, बैग और कोई पर्स, टिकट आदि है। जहरखुरान गिरोह ने सब कुछ लूट लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें