फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मां के साथ सो रहे मासूम को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मां के साथ बेड पर सो रहे एक मासूम को सांप ने डस लिया। बच्चे के रोने पर उठी मां ने सांप को देखा। परिजन मासूम को दो बार लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। मृत घोषित होने पर परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन

नवाबगंज थाने के गांव सिरमौरा बांगर निवासी नीलेश कुमार का डेढ़ वर्षीय पुत्र हैप्पी सोमवार रात कमरे में बेड पर मां ललिता के साथ लेटा था। मंगलवार सुबह करीब तीन बजे बच्चे ने मां का दूध पीकर दूसरी तरफ करवट ली। अचानक वह रोने लगा। इस पर मां ने उठकर रोशनी करके देखा, तो बेड पर सांप दिखने पर चीख-पुकार मच गई। सांप मौके से भाग गया। परिजन बच्चे को झा़ड़-फूंक कराते रहे। सुबह आठ बजे के करीब नीलेश उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, मगर हालत बेहद गंभीर थी। परिजन एक निजी अस्पताल लेकर चले गए। वहां भी इंकार करने पर वह दिन भर झा़ड़-फूंक कराते रहे। सूचना पर मैनपुरी के दन्नाहार थाने के गांव भरौली निवासी नाना सुरेश चंद्र, नानी रामादेवी, मामा राजन आदि पहुंचे। मंगलवार देर रात लोहिया अस्पताल दोबारा लाए, मगर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें