फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलों पर महंगाई से इफ्तार की थाली सूनी

Thu, 09 Jun 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घुमना पर इफ्तार के लिए फल खरीदते रोजेदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महंगाई ने रोजेदारों की थाली की रौनक छीन ली है। रोजेदारों की थाली की शान खजूर के दाम आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन


 भीषण गर्मी में रोजा रखकर मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। शाम को अजान के बाद रोजा खोलने के लिए इफ्तार का आयोजन किया जाता है। इफ्तार में रोजेदारों की पहली पसंद खजूर होती है।  बाजार में खजूर 180 से 200 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं अनार 100 रुपये, सेब 180 रुपये, मुसम्मी 60 रुपये, केला 40 रुपये व आलू बुखारा 80 रुपये किलो मिल रहा है।
विज्ञापन


दुकानदार असलम का कहना है कि फलों के दामों में बढ़ोत्तरी से बिक्री कम हो रही है। इनका कहना है कि फलों के दाम पिछले वर्ष की तुलना में डेढ़ गुना ज्यादा हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें