फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़ से अलग हुआ किशोर का सिर

Thu, 09 Jun 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घटनास्थल पर मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो टेंपो की आमने- सामने हुई भिडंत में एक किशोर का सिर धड़ से अलग हो गया। यह देख अन्य सवारियां टेंपो छोड़ कर भाग गई। पुलिस ने शव लोहिया अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर एक टेंपो सवारियां लेकर फर्रुखाबाद से फतेहगढ़ की ओर जा रहा था। इस टेेंपो मेें एक 14 वर्षीय किशोर भी बैठा हुआ था। वह सिर बाहर करके बर्फ का गोला खा रहा था। तभी सामने से दूसरा टेंपो आ गया। दोनों टेंपो में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किशोर का सिर धड़ से अलग होकर सड़क पर जा गिरा। इस दौरान धड़ भी सड़क पर गिर कर तड़पने लगा।

यह देख टेंपो में बैठी अन्य सवारियां चीखते हुए भाग निकली। दोनों टेंपो चालक भी मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर कर्नलगंज चौकी प्रभारी त्रिभुवन सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली और शव लोहिया अस्पताल के शवगृह में रखा। चौकी प्रभारी ने बताया कि पूछतांछ में पता चला कि किशोर बद्री विशाल डिग्री कालेज के पास से टेंपो में बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह सिर बाहर किए हुए था, इस वजह से हादसा हुआ। फिलहाल देर शाम तक किशोर की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें