फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: श्री विमलनाथ स्वामी जैन तीर्थ के मुख्य द्वार का उद्घाटन

Sat, 25 Oct 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-19, मुख्य द्वार के उदघाटन कार्यक्रम के दौरान मौजूद सांसद मुकेश राजपूत, मिथलेश अग्रवाल व अन
विज्ञापन
कंपिल। श्री विमलनाथ स्वामी जैन श्वेताम्बर तीर्थ में शुक्रवार को नवनिर्मित मुख्य द्वार का भव्य उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत और मुंबई, महाराष्ट्र के चंचलबेन उत्तमचंद्र अमीरचंद्र विरावत परिवार ने संयुक्त रूप से द्वार का लोकार्पण किया।
समारोह में डोल-बाजों की मधुर धुनों के साथ श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। इस द्वार का निर्माण विरावत परिवार की ओर से कराया गया है। जिसे ‘चंचल उत्तम प्रवेश द्वार’ नाम दिया गया है। यह द्वार उत्तमचंद्र विरावत की स्मृति में बनाया गया है। कंपिल नगर प्राचीन काल से पौराणिक तीर्थ नगरी के रूप में प्रसिद्ध है। यह स्थान 13वें तीर्थंकर भगवान विमलनाथ के गर्भ, जन्म, तप और ज्ञान कल्याण से जुड़ा हुआ माना जाता है।
विज्ञापन

इस मौके पर दीपक झबेरी, मोहित झबेरी, बसंतराज वीरावत, बीणाबेन, किरण राज, कलाबेन, ललित, सुबोध, सत्य प्रकाश अग्रवाल, मिथलेश अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, कुसुम जैन, लक्ष्मी अग्रवाल, राजवती यादव, नीलेश यादव, पुखराज डागा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें