फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच ने नई बस्ती में की सफाई

Sun, 28 Dec 2014 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीन कायमगंज, क्लीन कायमगंज कार्यक्रम के तहत हिंदू जागरण मंच ने नई बस्ती मोहल्ले में सफाई कर मोहल्ले वालों की समस्याएं सुनीं।  इन्हाेंने  एसडीएम से सुलभ शौचालय का निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन


मंच द्वारा चलाए जा रहे ग्रीन कायमगंज-क्लीन कायमगंज कार्यक्रम के तहत संस्था के सदस्यों ने नगर के मोहल्ला नईबस्ती में पालिका के सफाईकर्मियों को साथ लेकर सफाई अभियान की शुरुआत की। इस दौरान मोहल्ले वालों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताईं। मोहल्ले वालों ने बताया कि पालिका ने शुष्क शौचालयों को तो तुड़वा दिया है। उनके लिए शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

इससे खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। मोहल्ले में लगे नलकूप के लिए गए बिजली के तार पूरी तरह जर्जर हैं। यह आए दिन टूटकर गिर जाते हैं। इससे मोहल्ले में पेयजल समस्या हो जाती है। मोहल्ले वालों की समस्याओं से संस्था के सदस्योें ने एसडीएम को अवगत कराकर सुलभ शौचालय बनवाने की मांग की। इस दौरान जिला महामंत्री प्रदीप सक्सेना, ऋषी गुप्ता, शिवमंगल कौशल, अभिनव शर्मा, अनूप चौबे, राज मंगल दीक्षित, परम मिश्रा, संदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें