फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरिया लदा ट्रक अलीगंज से बदमाशों ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज में बदमाशों ने लूटा सरिया लदा ट्रक
विज्ञापन

संकिसा। जैथरा-अलीगंज के बीच में कार सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर सरिया व गर्डर से भरा ट्रक लूट लिया। चालक को वहीं फेंक दिया। कासगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने घटना की जानकारी एडीजी आगरा को दी।
ट्रक में लगे जीपीएस से मालिक ने अलीगंज पुलिस को लोकेशन भेजी। पुलिस ने पीछा करके थाना मेरापुर क्षेत्र के कुरार से ट्रक बरामद कर लिया। बदमाश भाग गए थे। पुलिस ने बिना मुकदमा दर्ज किए मालिक को ट्रक सौंप दिया।
विज्ञापन

जनपद कासगंज की सदर कोतवाली के मोहल्ला लक्ष्मीगंज निवासी आशीष अग्रवाल का ट्रक सरिया व गर्डर लादकर जनपद एटा गया था। उनके भाई अखिलेश अग्रवाल व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हैं।
कासगंज के थाना सोरोगेट मोहल्ला यादव नगर निवासी चालक पुष्पेंद्र कुुमार यादव ट्रक लेकर मंगलवार सुबह तीन बजे थाना जैथरा व अलीगंज के बीच पहुंचा। तभी एक कार में सवार चार बदमाशों ने ट्रक को ओवरटेक कर रोक लिया।
बदमाशों ने तमंचे के बल पर चालक को उतार कर हत्या की धमकी देकर फेंक दिया। दो बदमाश ट्रक लेकर निकल गए। बदमाशों ने चालक का मोबाइल भी छीन लिया और कार में बैठकर भाग गए।
कुछ देर बाद वहां से गुजरे राहगीर को पुष्पेंद्र ने घटना बताई और उसके मोबाइल से आशीष अग्रवाल को सूचना दी। आशीष की सूचना पर भाई अखिलेश ने एडीजी आगरा, एटा एसपी ओपी सिंह, एएसपी एटा व अलीगंज सीओ को लूट की सूचना दी।
अलीगंज कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने घटना स्थल पर जाकर पुष्पेंद्र से जानकारी लेकर ट्रक मालिक आशीष से बात की। आशीष ने ट्रक में लगे जीपीएस से लोकेशन ट्रेस कर भेजी। इस पर अलीगंज कोतवाल व सीओ बदमाशों का पीछा करते हुए मेरापुर थाना क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने मेरापुर एसओ धर्वेंद्र कुुमार को घटना के बारे में बताया। इस पर मेरापुर पुलिस भी बदमाशों व ट्रक की तलाश में जुट गई।
उधर, पुलिस के पीछा करने से डरे बदमाश गांव कुरार के बाहर ट्रक छोड़कर भाग गए। मेरापुर थाना पुलिस के सहयोग से अलीगंज पुलिस ने ट्रक को बरामद कर लिया। अलीगंज कोतवाल व सीओ की मौजूदगी में आशीष अग्रवाल को ट्रक सुपुर्दगी में दे दिया गया। पुलिस ने बिना मुकदमा दर्ज किए यह कार्रवाई की।
‘ट्रक लूट की सूचना पर पीछा किया था। ट्रक मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव कुरार के बाहर मिल गया। इसे मेरापुर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। ट्रक मालिक ने लूट के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है।’ -अशोक कुमार सिंह कोतवाल अलीगंज, एटा
विज्ञापन

‘अलीगंज पुलिस लूटे गए ट्रक का पीछा करते हुए आई थी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से गांव कुरार के बाहर से ट्रक बरामद कर लिया गया। ट्रक को अलीगंज सीओ व कोतवाल साथ ले गए। इस संबंध में ड्राइवर पुष्पेंद्र से बातचीत कर उसका वीडियो बनाकर सुरक्षित रख लिया है। इसमें वह घटना अलीगंज व जैथरा के बीच की बता रहा है।’ -धर्वेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष मेरापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें