फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक से बनाया हिंदी का महत्व

विज्ञापन
कायमगंज स्थित शकुंतला देवी इंटर कॉलेज में हुई प्रतियोगिताओं के बाद बैठी छात्राएं। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। हिंदी दिवस को लेकर शकुंतला देवी इंटर कालेज में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने नाटक, निबंधक के माध्यम से हिंदी भाषा को बढ़ावा देने की अपील की।
विज्ञापन

शकुंतला देवी कॉलेज में कक्षा 11 से 12 तक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने हिंदी हमारी शान है, हिंदी का महत्व, हिंदी बीमार है, हिंदी का स्वाभिमान जगाना है, हिंदी का गुणगान पर बच्चों ने प्रस्तुति दी। इस प्रतियोगिता में हिंदी बीमार है को प्रथम, गुणगान को द्वितीय, स्वाभिमान जगाना है को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। हिंदी निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं ने भाग लिया।
इसमें बच्चों को हिंदी का राष्ट्र के प्रति योगदान विषय दिया गया। इसमें लगभग 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व को बहुत ही प्रभावशाली ढंग से पेश किया। एक से पांच तक के बच्चों ने सुलेख प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के बाद प्रधानाचार्य सुतीक्ष्ण श्रीवास्तव ने बच्चों को हिंदी दिवस का महत्व बताया। उन्होंने विजयी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रबंधक मोनिका अग्रवाल ने सभी बच्चों को बधाई दी। प्राचार्य डॉ. वेणु सिंह, प्रधानाचार्य तान्या गुप्ता, संतोष शर्मा, ममता सिंह, लक्ष्मी गंगवार आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें