फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मकान में अवैध पटाखा कारखाना पकड़ा, दो गिरफ्तार

Sat, 04 Oct 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। पुलिस ने गांव लालबाग में बुधवार को एक मकान में छापा डालकर अवैध पटाखों का जखीरा बरामद किया। मौके से दो युवकों को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस ने गांव लालबाग में अरशद अंसारी के घर छापा डालकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास 60 किलो तैयार और 23 किलो अधबने दैमार पटाखे, धागा, लेई और कागज बरामद हुए। पूछताछ में अरशद ने बताया कि वह ये पटाखे हिमांशु गुप्ता को बेचता है।
विज्ञापन

पुलिस ने हिमांशु गुप्ता निवासी मोहल्ला लोकमन को भी गिरफ्तार कर उसके घर से 127 किलो दैमार पटाखे और फैक्टरी निर्मित फुलझड़ी, चकरी, रॉकेट सहित कई प्रकार के पटाखे बरामद किए। दोनों आरोपी दीपावली के समय अवैध पटाखा व्यापार कर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में थे।
विज्ञापन

बरामद सामग्री का कुछ हिस्सा नमूना के रूप में सुरक्षित रखा गया और बाकी को पानी में डुबोकर नष्ट कर दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें