फोटो-21, शहर के लालगेट पर रोडमार्च करते डीएम व एसपी। संवाद
फर्रुखाबाद। जुमे की नमाज पर शुक्रवार को पुलिस प्रशासन के पुख्ता प्रबंध रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम व एसपी ने लालगेट से बीबीगंज चौकी तक पैदल मार्च निकाला। संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन से निगरानी रखी।
शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आरती सिंह की अगुवाई में भारी पुलिस बल ने लालगेट से पैदल मार्च शुरू किया। अधिकारी घुमना, चौक, पक्कापुल, तिकोना, तहसील तिराहा होकर बीबीगंज चौकी पहुंचे।
वहां करीब एक घंटे तक रुके रहे। सभी मस्जिदों में नमाज अदा होने के बाद अधिकारी रवाना हुए। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय आदि अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)