फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौक पर जाम में ढाई घंटे फंसे रहे सैकड़ों वाहन

विज्ञापन
शहर के चौक पर लगे जाम में फंसे लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
चौक पर जाम में ढाई घंटे फंसे रहे सैकड़ों वाहन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। लॉकडाउन खुलने के बाद पहली बार शहर के मुख्य चौराहे त्रिपौलिया चौक पर ढाई घंटे जाम लगा रहा। सैकड़ों वाहन फंस गए। जाम की मुख्य वजह भारत सरकार लिखी कार और पालिका का डंपर बना। पुलिस की मशक्कत से डेढ़ बजे के यातायात सामान्य हो सका। जाम में फंसे लोग परेशान होते रहे।
शहर अनलॉक होने के बावजूद चौक पर मात्र दो होमगार्डों की तैनाती है। पूर्वाह्न 11 बजे एक ओर से भारत सरकार लिखी कार और तहसील की ओर से नगर पालिका का डंपर आ गया। इससे जाम लग गया। वहां खड़े दो होमगार्डों में से एक ही दिखाई दिया। वह वाहनों को हटवा पाता कि कई अन्य वाहन फंस गए, स्थिति खराब हो गई।
विज्ञापन

वाहनों के हिलने तक की जगह नहीं रही। थोड़ी ही देर में कारों, टेंपो, ई-रिक्शा, दुपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वाहनों की कतारें नुनहाई मोड़, पल्ला मठिया, तिवारी गली और खतराना मोहल्ले से आगे तक लग गईं। भीषण गर्मी में फंसे वाहन चालक पसीना बहाते रहे। लोगों ने मास्क भी उतारकर रख लिए।
विज्ञापन

हालात ऐसे हो गए कि न तो आगे बढ़ने की जगह और न ही पीछे हटने की। एक घंटे बाद पल्ला चौकी इंचार्ज सुनील कुमार पहुंचे। कुछ देर बाद कोतवाली से अन्य पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद डेढ़ बजे यातायात सामान्य हो सका।
चौक पर जाम लगते ही लोग गलियों से गंतव्य की ओर जाने लगे। लिहाजा तिवारी गली, सेठगली, स्टेट बैंक रोड, सेनापति, खतराना जाने-आने वाले रास्ते भी जाम हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें