फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकन विक्रेता निकला कोरोना पॉजिटिव, लखनऊ में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकन विक्रेता निकला कोरोना पॉजिटिव, लखनऊ में भर्ती
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला साहबगंज निवासी युवक की तबियत खराब होने पर तीन दिन पूर्व लखनऊ गया। वहां हुई जांच में सोमवार शाम कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।
मोहल्ला साहबगंज निवासी युवक लखनऊ में चिकन की ठेली लगाता है। कुछ दिन पूर्व वह अपने घर आया था। खांसी-बुखार आने पर वह तीन दिन पूर्व लखनऊ चला गया था।
वहां उसे भर्ती कर कोरोना टेस्ट कराया गया। सोमवार को वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। लखनऊ से सूचना मिलने के बाद मोहल्ले में शहर कोतवाली से पुलिस भेजकर गलियां सील कराई गईं। मोहल्ले को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक के संपर्क में आए परिजनों व मोहल्ले के घरों की सूची बनाने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 52 हो गई है। इसमें दो को छोड़कर सभी प्रवासी हैं। 25 मरीज ठीक होकर घर आ चुके हैं। 29 एक्टिव केस हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव शाक्य ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव युवक लखनऊ में भर्ती है। वह तीन दिन पूर्व ही घर से गया है। इसलिए मोहल्ले को कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें