मानवाधिकार संगठन ने रैली निकालकर मानवाधिकार दिवस मनाया। रैली समापन के बाद हुई सभा में वक्ताओं ने मानवाधिकार के बारे में विस्तार से बताया।
गुरुवार को मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में त्रिपोलिया चौक से रैली निकाली गई। रैली नेहरू रोड, घुमना बाजार, लाल सराय, लाल दरवाजा से होते हुई आवास विकास स्थित लोहिया मूर्ति के पास पहुंची।
बाद में सभा को संबोधित करते हुए महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष सुलक्षणा सिंह ने कहा कि मानवाधिकार आयोग की स्थापना वर्ष 1948 में की गई थी। मानवाधिकार आयोग ने मनुष्य को कई अधिकार प्रदान किए हैं, जिसके जरिए मनुष्य उत्पीड़न से बच सकता है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि चौरसिया, मनोज बाथम, मोहम्मद साहिल, अजमा अजीज, अमित सक्सेना, मीरा सिंह, रामा सक्सेना, बन्ने खां, युसूफ खां, लईक खां, कमला राठौर, मिथलेश कुमारी, पुष्पा देवी, मीना यादव, रामकुमार, नीलम सिंह, मंजू यादव और अर्चना दीक्षित आदि मौजूद रहे।