फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव संपदा पोर्टल: शिक्षकों को नहीं भा रही फीडिंग, 31 प्रतिशत लटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानव संपदा पोर्टल: अभी तक 69 प्रतिशत ही फीडिंग
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अन्य कर्मचारियों की फीडिंग का काम बहुत धीमा है। शिक्षक अपना डाटा अपलोड कराने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इससे अभी तक पोर्टल पर 69 प्रतिशत फीडिंग का काम हो सका है। 31 प्रतिशत फीडिंग का काम 30 जुलाई तक पूरा कराने के राज्य परियोजना निदेशक ने बीएसए को आदेश दिए हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व कर्मचारियों के शैक्षिक अभिलेखों के साथ अन्य डाटा भी पोर्टल पर अपलोड होना है। राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने 15 जुलाई तक फीडिंग पूरी करने के आदेश दिए थे। समय अवधि समाप्त होने तक 5963 शिक्षक, शिक्षामित्र व अन्य कर्मचारियों में से 4108 ने पंजीकरण कराकर डाटा अपलोड किया। इसमें भी 899 कर्मचारियों ने इस काम में गलतियां कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से 741 के डाटा में सुधार कर दिया गया। 158 कर्मचारियों का डाटा अभी ठीक किया जाना है। 1855 शिक्षक व कर्मचारियों ने अभी तक फीडिंग का काम पूरा नहीं कराया है। राज्य परियोजना निदेशक ने 30 जुलाई तक शत प्रतिशत फीडिंग और डाटा अपलोड कराने का बीएसए को आदेश दिया है। बीएसए ने सभी बीईओ को पोर्टल पर सभी शिक्षक व कर्मचारियों का पंजीकरण कर फीडिंग और डाटा अपलोड कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें