फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एस्टीमेट की राशि जमा कराए बिना शिफ्ट कर दी एचटी लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली विभाग में बिना एस्टीमेट के एक और लाइन शिफ्ट करने का मामला सामने आया है। जेई 15 दिन के अवकाश पर गया था, इसी बीच 11केवी लाइन शिफ्ट कर दी गई। अवकाश से लौटने पर जब जेई ने देखा तो उसने मामले की शिकायत अधिशासी अभियंता से की।
विज्ञापन


कायमगंज डिवीजन के बरझाला उपकेंद्र पर अवर अभियंता केके मौर्या की तैनाती है। गांव में घरों के ऊपर से निकली अताईपुर फीडर की 11केवी लाइन शिफ्ट कराने के लिए ग्रामीण ने आवेदन किया। अवर अभियंता ने चार पोल शिफ्ट करने के लिए एक लाख 60 हजार रुपये का एस्टीमेट बनाकर दिया। इसके बाद वह 15 से 30 जून तक अवकाश पर चले गए। इस बीच उपकेंद्र का चार्ज दूसरे अवर अभियंता को दे दिया गया। अवर अभियंता केके मौर्या ने बताया कि जब वह छुट्टी से वापस आए तो लाइन शिफ्ट हो चुकी थी। एस्टीमेट की धनराशि भी जमा नहीं हुई। उन्होंने अधिशासी अभियंता को लिखित सूचना दी। साथ ही एक लाख 60 हजार रुपये का एस्टीमेट भी बनाने की जानकारी दी। इससे पहले गुतासी उपकेंद्र से जुड़े गांव नेकपुर खुर्द में भी बिना एस्टीमेट के ही लाइन शिफ्ट कर दी गई थी। प्रभारी जेई को इस मामले में निलंबित कर दिया गया था। वहीं, याकूतगंज में निर्माणाधीन मकान के सामने शिफ्ट किए गए दो पोल के मामले की जांच चल रही है। अधिशासी अभियंता शिवशंकर ने बताया कि उन्होंने एसडीओ से स्पष्टीकरण मांगा है। जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें