फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दरोगा के आवास से चोरी गए 15 लाख के जेवर बरामद, दूधिया गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-7 पुलिस जीप में बैठा दरोगा के आवास से चोरी का आरोपी। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस लाइन स्थित दरोगा के सरकारी आवास से चोरी गए 15 लाख के जेवर पुलिस ने बरामद कर लिए। आरोपी दूधिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक शुभम त्रिवेदी के सरकारी आवास पर तीन-चार दिन से फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी निकित यादव दूध देने आता था। उपनिरीक्षक आवास में अकेले रहते हैं। उनकी पत्नी लखीमपुर में पुलिस विभाग में ही तैनात हैं। उन्होंने शक जताया कि आवास में ताला न लगा होने से दूधिया घुस गया और नकदी, जेवर चोरी कर लिया। फतेहगढ़ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कोतवाल तेज सिंह ने दूधिया को पकड़कर उससे पूछताछ की गई तो उसने चोरी कबूल कर ली।
विज्ञापन

उसके पास से सोने की चार चूड़ी, दो चेन, तीन अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, कुंडल, मंगलसूत्र सहित 15 लाख के जेवर बरामद कर लिए गए। आरोपी निकित यादव के खिलाफ पुलिस रिकार्ड में चोरी, तमंचा बरामदगी सहित पांच मामले पहले से दर्ज हैं। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना का 12 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। फतेहगढ़ कोतवाल तेज सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक अक्सर आवास में बिना ताला लगाए ही ड्यूटी पर चले जाते थे। इसी बीच आरोपी ने मौके का फायदा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें