फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे लगा जाम, लगी वाहनों की कतारें

विज्ञापन
शहर के बढ़पुर में लगा जाम। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
तिराहे से होमगार्ड लापता, लगा लंबा जाम
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। आवास विकास कॉलोनी तिराहे पर तैनात होमगाड सुबह लापता हो गए, इससे जाम लग गया। बढ़पुरा मंदिर तक वाहनों की लंबी कतारें लगने पर यातायात पुलिसकर्मियों को बुलाना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुल पाया।
आवास विकास कॉलोनी तिराहे पर तैनात होमगार्ड सुबह 11 बजे कहीं चले गए। तिराहे से कारें, टेंपो, ई-रिक्शा बेतरतीब निकलने लगे, जिससे करीब 12 बजे जाम लग गया। कुछ ही देर में मिशन अस्पताल से बढ़पुर मंदिर तक वाहनों की कतारें लग गईं। कुछ देर रेंग-रेंग कर वाहन चलते रहे लेकिन जल्दी निकलने के चक्कर में पूरी तरह से वाहनों के पहिये थम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की सूचना पर लालगेट से यातायात पुलिस के दरोगा और सिपाहियों को भेजा गया। यातायात पुलिस करीब डेढ़ बजे जाम खुलवा पाई। टीएसआई देवेश कुमार ने बताया कि तिराहे पर पुलिसकर्मी तैनात थे लेकिन वाहन ज्यादा आने और बेतरतीब घुसने से जाम लग गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें