मोहम्मदाबाद। बरेली-इटावा हाईवे का निर्माण करा रही कंपनी पर मजदूरों के तीन ठेकेदारों ने 5.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। ठेकेदारों ने कंपनी के खिलाफ तहरीर दी है।
जनपद शाहजहांपुर थाना अल्लाहगंज गांव भुड़िया कला निवासी आदेश कुमार, गांव केशव नगर निवासी प्रदीप कुमार, कोतवाली जलालाबाद के गांव सिकंदरपुर भकगानाथ निवासी आदेश राठौर मजदूरों के ठेकेदार हैं। बरेली-इटावा हाईवे का निर्माण करा रही कंपनी ने तीनों मजदूर ठेकेदारों से बात की।
मजदूर मुहैया कराने का काम दिया। तीनों ठेकेदारों ने मजदूरों से एक माह 10 दिन तक हाईवे पर काम कराया। निर्माण करा रही कंपनी ने मजदूरों के भुगतान के 5.50 लाख रुपये हड़प लिए। सोमवार को आदेश कु़मार, प्रदीप कुमार व आदेश राठौर ने कंपनी के रुपये हड़पने के मामले में तहरीर दी। इंस्पेक्ट मनोज भाटी ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। (संवाद)