फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: इमरजेंसी में 40 मिनट मोबाइल की रोशनी में चला इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। सोमवार दोपहर करीब सवा दो बजे अचानक बिजली गुल हो गई। इससे इमरजेंसी समेत वार्डों में अंधेरा पसर गया। इमरजेंसी में डॉक्टर ने अंधेरे में मोबाइल की रोशनी में इलाज किया। इलेक्ट्रीशियन से शिकायत करने पर सीएमएस डॉक्टर और स्टाफ पर गुस्सा गए। वार्डों में तीमारदार व मरीज परेशान रहे। 40 मिनट बाद जनरेटर चलाया जा सका।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में दोपहर करीब सवा दो बजे बिजली गुल हो गई। कुछ देर इंतजार के बाद भी जनरेटर नहीं चला। इमरजेंसी समेत सभी वार्डों में मरीज गर्मी से परेशान रहे। इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉ. प्रवीन कुमार ने इलेक्ट्रीशियन को दिक्कतों की जानकारी दी। कुछ ही देर में सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी इमरजेंसी पहुंचे। उन्होंने तकनीकी दिक्कत की बात कहकर डॉक्टर और अन्य स्टाफ को खरीखोटी सुना दी।
मरीजों ने कहा कि वह गर्मी से परेशान हैं। इस पर सीएमएस ने कुछ देर में व्यवस्था दुरुस्त होने की बात कही। पूरे अस्पताल की बिजली गुल होने से मरीजों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इमरजेंसी में डॉक्टर मोबाइल की टार्च से काम करते रहे। करीब 40 मिनट बाद जनरेटर चलवाया गया। बिजली आने से सभी ने राहत की सांस ली। सीएमएस ने बताया कि केबल पुराने हैं। यदा-कदा दिक्कत आ जाती है। तकनीकी टीम तुरंत काम करने लगती है। स्टाफ को कुछ इंतजार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें