फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार मोटर बोट पिलर में टकराई, पांच सवार बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट गंगा में उस वक्त बड़ा हादसा होने से बचा, जब एक तेज रफ्तार मोटरबोट पुल के पिलर से टकरा गई। उसमें सवार पांचों युवकों ने गंगा में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने बमुश्किल जान बचाई।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह लगभग नौ बजे सोता बहादुरपुर के पांच युवक मोटर बोट से गंगा में रुपये ढूंढ रहे थे। रुपये ढूंढने में वह इतने मशगूल हुए कि मोटर बोट की स्पीड और दिशा बदलना ही भूल गए। अचानक मोटर बोट एक पिलर से टकराकर बीच से फट गई। तेज आवाज सुनकर कई गोताखोरों ने गंगा के तेज बहाव में छलांग लगा दी। पांचों युवक पहले ही मोटर बोट से कूद गए थे। गोताखोरों ने मदद देकर पांचों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पांचाल घाट चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों का कहना है कि यदि युवक तैराक नहीं होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें