फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य देव की लुकाछिपी, संडे बाजार में आई गर्मी

Sun, 17 Jan 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सर्दी में इजाफा होने लगा है। रविवार को पूरे दिन गलन रही। सूर्यदेव की लुकाछिपी चलती रही। आम दिनाें के बजाय बाजार में भी रौनक कम रही। वहीं, संडे बाजार में गर्म कपड़ों की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन


सुबह और शाम लोग अलाव के आसपास जमे रहे। आसमान पर धुंध छाई रही। दोपहर एक बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। लोहिया अस्पताल का रैन बसेरा बंद है। बाकी जगह भी ऐसा ही हाल है।

यहां अलाव का भी इंतजाम नहीं है। सार्वजनिक जगहाें पर भी अलाव नहीं जल रहे हैं। इससे लोगाें को राहत नहीं मिल रही है। मजदूर तबका सबसे ज्यादा परेशान है। यात्रियों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है। इससे रिक्शा चालकों की कमाई आधी रह गई है।
विज्ञापन


सर्दी बढ़ने से शहर के नेहरू रोड पर लगने वाले साप्ताहिक संडे बाजार में खासी रौनक रही। वहीं कोयला और लकड़ी की दुकानों पर बिक्री हुई। रविवार को सर्दी के चलते कोयला और लकड़ी की बिक्री हुई। लकड़ी 10 रुपये तो कोयला 30 से 32 रुपये प्रति किलो बिका। तीन-चार दिन से सर्दी बढ़ने से संडे बाजार में गर्म कपड़ों की खूब खरीददारी हुई। संडे बाजार में जैकेट, स्वेटर, शाल आदि की दुकानों पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें