फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की रंजिश में मसेनी में ताबड़तोड़ फायरिंग

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में घायल दिनेश यादव उर्फ चुन्ने। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पंचायत चुनाव की रंजिश में शनिवार को मसेनी में छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष दिनेश यादव और दूसरे गुट में मारपीट व फायरिंग हो गई। दिनेेश और उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। हमलावरों की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों दबिश दी।
विज्ञापन

मसेनी के मूल निवासी दिनेश यादव उर्फ चुन्ने यादव आवास विकास कालोनी में रहते हैं। उन्होंने गांव के समर को प्रधानी का चुनाव लड़वाया था। सोनू उर्फ बिलैया ने बीडीसी का चुनाव लड़ा था। दिनेश ने सोनू का विरोध किया था। सोनू चुनाव हार गया था। इससे दोनों में रंजिश हो गई। सोनू कई वर्ष तक दिनेश का खासमखास रहा था।
शनिवार को दिनेश रेलवे स्टेशन रोड निवासी साथी संकेत के साथ बाइक से गांव गए थे। गांव में सोनू से उनका सामना हो गया। दोनों में गाली गलौच के बाद फायरिंग होने लगी। सोनू के परिजन भी लाठी-डंडे लेकर आ गए और दिनेेश व संकेत को पीट दिया।
विज्ञापन

गांव के लोगों की सूचना पर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला फोर्स के साथ पहुंचे। घायल दिनेश व संकेत को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। दिनेश ने पुलिस को गोली लगने की जानकारी दी लेकिन मेडिकल में डॉक्टर ने इसकी पुष्टि नहीं की। पुलिस ने बिलैया सहित अन्य की तलाश मेें कई स्थानों में दबिश मारी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने एक अधेड़ को हिरासत में लिया है। कोतवाल ने बताया कि मौके पर मारपीट की बात सामने आई है। फायरिंग व गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें