फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद मकानों, दुकानों के आगे तोड़फोड़, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नाले की सफाई के नाम पर कुछ मकानों और दुकानों के आगे रखीं पटियां तोड़ दी गईं। इससे लोग भड़क गए और जेसीबी का घेराव कर नारेबाजी करने लगे। लोगों का गुस्सा देख जेसीबी चालक भाग निकला। बाद में व्यापारी नेता के साथ प्रतिनिधिमंडल ईओ से मिला। ईओ ने कहा कि सिर्फ सफाई करने के लिए टीम भेजी थी, तोड़फोड़ के लिए नहीं कहा गया था। उन्होंने जांच के बाद सफाई नायक पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शहर के कर्बला रोड चुंगी स्थित रकाबगंज खुर्द में सोमवार रात सफाई नायक जेसीबी और टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने पश्चिम की ओर बनी करीब 12 दुकानों और मकानों के आगे नाले पर रखीं पटियां तोड़ दीं। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे जेसीबी फिर पहुंची। तोड़फोड़ से गुस्साए लोगों ने दूसरी तरफ भी नाले के ऊपर से पटियां हटाने की मांग की। इस पर विवाद हो गया।
सूचना पर युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव भी पहुंच गए। दुकानदारों ने जेसीबी का घेराव कर नगर पालिका और सफाई नायक के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का गुस्सा देख चालक जेसीबी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों की भीड़ नगर पालिका पहुंची और नारेबाजी की। प्रतिनिधि मंडल ईओ रविंद्र कुमार से मिला। अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि यदि अतिक्रमण हट रहा है तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है, मगर काम निष्पक्ष हो। सिर्फ 12 दुकानों और मकानों के सामने तोड़फोड़ की गई और फिर सफाई होने लगी।
कहा कि पूर्व दिशा में नालों पर काफी अतिक्रमण है, लेकिन उसे नहीं हटाया गया। दोषी सफाई नायक को तुरंत हटाने की मांग की गई। ईओ ने बताया कि सिर्फ नाला सफाई करने के आदेश दिए गए थे। यदि तोड़फोड़ की गई है तो जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें