फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन को लेने जा रहे भाई की दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
मोहम्मद मोहसिन की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बहन को उसकी ससुराल से लेने जा रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में पुलिस ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। शहर कोतवाली के गांव अमेठी जदीद निवासी मोहम्मद मोहसिन उर्फ सगीर (25) की बहन शायमा का विवाह शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र के गांव भड़ेरी में हुआ था।
मोहसिन बहन को उसकी ससुराल से लेने के लिए बुधवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से घर से निकला था। वह बरेली-इटावा राजमार्ग पर गांधी गांव के पास पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न होने की वजह से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजनों में कोहराम मच गया। मोहसिन के छोटे भाई अजहर ने बताया कि भाई जरदोजी का काम करता था।
मां सम्मो और परिवार के लोगों का बुरा हाल है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें