फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख की टप्पेबाजी में एसओजी को चार युवकों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दो लाख की टप्पेबाजी में एसओजी को चार शातिरों की तलाश है। एसओजी ने बैंक के आसपास के दुकानदारों को टप्पेबाजों के सीसीटीवी फुटेज दिखाकर उनके बारे जानकारी की। एसओजी को कुछ सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली की चौकी कादरीगेट बालाजीपुरम निवासी किरन तिवारी 11 मार्च को फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की पंजाब बैंक से रुपये निकालने के लिए गईं थीं। उनका पुत्र शिवम तिवारी बिजली विभाग में टीजी-2 के पद कार्यरत है।
उनके साथ पुत्र का साथी रिक्की स्कूटी से बैंक आया था। बैंक से दो लाख रुपये निकालने के बाद रिक्की स्कूटी लेकर बाहर आया तो पहिया पंचर था। रिक्की सामने की दुकान पर पंचर जुड़वाने लगा और किरन तिवारी एटीएम के पास बैठ गईं। रिक्की पंचर जुड़ने के दौरान लघुशंका करने के लिए चला गया।
विज्ञापन

इसी दौरान टप्पेबाजों ने उसकी डिकी से दो लाख रुपये निकाल लिए। टप्पेबाज बाइक से रुपये लेकर चले गए। एसओजी ने बैंक के आसपास की सभी दुकानों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। इसमें चार युवक टप्पेबाजी की घटना में शामिल पाए गए।
एसओजी ने बुधवार को आसपास की सभी दुकानों पर टप्पेबाजों के फुटेज दिखाकर उनकी पहचान करने का प्रयास किया। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की सभी टीमें खुलासे के लिए लगी हैं। कुछ सुराग हाथ लगे हैं। शीघ्र ही घटना का खुुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें