फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की 35 गोशालाओं प्रभारी अधिकारी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सर्दी बढ़ने के साथ शहर की गोशालाओं में हुई गोवंशों की मौत से सबक लेते हुए प्रशासन ने गोवंश संरक्षण की विशेष तैयारी कर ली हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में प्रेस को बताया कि सभी गोसदनों में प्रभारी अधिकारी तैनात कर उन्हें व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में 35 गोशालाएं संचालित हैं। गोसदनों में प्रभारी अधिकारियों की तैनाती कर उन्हें साप्ताहिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। आश्रय स्थल के लिए ग्राम पंचायतों को चिह्नित कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। गोशालाओं में अव्यवस्थाएं होने पर प्रभारी अधिकारी जिम्मेदार होंगे। वह प्रत्येक शनिवार को सुबह 9.30 बजे प्रभारी अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। सितवनपुर पिथू गोसदन की डीएम ने स्वयं जिम्मेदारी ली है। उन्होंने बताया कि इस गोसदन में दो से तीन हजार गोवंश रखे जाएंगे। सोसायटी की सदस्यता के लिए 11 हजार रुपये शुल्क है। टिनशेड बढ़ाए जा रहे हैं। व्यवस्था पूरी होने पर अन्य आश्रय स्थलों से गोवंश स्थानांतरित किए जाएंगे। आय के साधन बढ़ाने को गोसदन में वर्मी कंपोस्ट प्लांट, कंडे बनाने की मशीन, दुग्ध उत्पादन आदि की भी योजना है। 6 दिसंबर से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि वह शासन के निर्देश पर काम कर रहे हैं। उनके कार्यों की समीक्षा करने, व्यवस्था में असहयोग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। गोसदन में कोई कमी है तो वह उन्हें सीधे बता सकते हैं, उसे दुरुस्त कराया जाएगा। पत्रकारों ने सवाल किया कि जनपद में अब तक कितने गोवंश मरे। इस पर जिलाधिकारी बात घुमा गए और कहा कि पाजिटिव सवाल क्यों नहीं पूछते हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें