फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबे युवक का शव पांचवें दिन मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गांव कुड़री खेड़ा के पास गंगा में डूबे युवक का शव गांव कुंडपुरा के पास गहरे कुंड में मिला है। गंगा की तहलटी से शव बाहर आते ही कोहराम मच गया। परिजनों व गर्भवती पत्नी को रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी रामनाथ का पुत्र नरेंद्र राजपूत(25) अपने चाचा महेंद्र की अंत्येष्टि में शुक्रवार को गांव कुड़री खेड़ा गांव के पास गंगा घाट पर गया था। शुक्रवार शाम अंतिम संस्कार के बाद नरेंद्र अपने साथियों के साथ कुछ दूर गंगा में नहाने गया। वहां पानी गहरा होने से डूब गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शनिवार-रविवार को खोजबीन की लेकिन नरेंद्र का पता नहीं चल सका। सोमवार को जाल बांधा गया फिर भी सफलता नहीं मिली। मंगलवार को कुंडपुरा गांव के पास गंगा के गहरे कुंड में गोताखोरों ने खोजबीन शुरू की। देर साम नरेंद्र का शव गहरे कुंड में गंगा की तलहटी में मिला। शव को बाहर निकाला गया।
शव निकलते ही गर्भवती पत्नी कंचन व भाई जितेंद्र, सितेंद्र, धर्मेंद्र, अरविंद, पिता रामनाथ, बहन किरनावती, नन्हीं, उपासना, द्रोपदा दहाड़े मारकर रोने लगीं। गांव के लोग परिवार के लोगों को सांत्वना दे रहे थे। वहीं पत्नी कंचन बार बार बेहोश होकर गिर रही थी। कमालगंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें