फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस लगाएगी दो फेरे

Wed, 27 Apr 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
कालका-शिमला ट्रैक पर टॉय ट्रेन के रोमांचकारी सफर का सैलानियों का सपना 15 मई से पूरा होने वाला है।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गर्मी की छुट्टियों में बाहर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे विभाग ने साप्ताहिक ट्रेन गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस के दो फेरे 28 अप्रैल से बढ़ा दिए हैं। यह ट्रेन 5 मई तक दो फेरे लगाएगी।
विज्ञापन


गोरखपुर से चलकर हर गुरुवार को बांद्रा जाने वाली 02533 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 28 अप्रैल से 5 मई तक दो फेरे लगाएगी।

ये ट्रेन गोरखपुर से सुबह 7 बजे छूटेगी और फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर सायं 5.40 बजे पहुंचेगी। इसके बाद कासगंज, मथुरा, सूरत और बोरीवली से होते हुए शुक्रवार सायं 5.35 बजे बांद्रा पहुंचेगी।

इसके बाद यही ट्रेन 02534 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट बनकर शनिवार सुबह 5.10 बजे बांद्रा से गोरखपुर के लिए रवाना होगी। बोरीवली, सूरत, मथुरा और कासगंज से होते हुई फर्रुखाबाद सुबह 4.55 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसके बाद कन्नौज, कानपुर, लखनऊ और गोंडा से होते हुए दोपहर 2.40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस के दो फेरों में चलने से गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

रेलवे विभाग के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों को लेकर गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट ट्रेन के दो फेरे बढ़ाए गए हैं। इस ट्रेन में साधारण श्रेणी व शयनयान श्रेणी के छह-छह, एसी थ्री टियर के दो, एसी टू टियर का एक और एसएलआरडी के दो कोचों समेत 17 कोच लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन एक फेरे में ही चलती थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें