फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं ने जिले को दिलाई चैंपियनशिप

विज्ञापन
मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों के साथ खड़े व्यायाम शिक्षक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। परिषदीय विद्यालयों की कानपुर में आयोजित मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्राथमिक स्तर की बालिकाओं ने जिले को चैंपियनशिप दिलाई है। विभिन्न प्रतियोगिताआें में 54 खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए किया गया है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के स्व. रतनलाल शर्मा स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15 से 17 दिसंबर तक परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की मंडलस्तरीय प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें विभिन्न खेलों में जिले से चयनित खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिले के छात्र-छात्राओं ने खेलों में बेहतर प्रदर्शन किया। प्राथमिक स्तर की 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में खुशी, 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में दीपक कुमार ने प्रथम स्थान पाया।
उच्च प्राथमिक स्तर की कुश्ती में सनी, शिवांशु, सोनल, सुपीता ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्राथमिक स्तर खो-खो बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय बेला सरायगजा, बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय मुजफ्फरपुर पट्टी की टीम ने प्रथम स्थान पाया। उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय कुइया खेड़ा और बालिका वर्ग में उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर की बालिकाओं का खेलों में बेहतर प्रदर्शन रहा। इस कारण प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में जिले को चैंपियनशिप की ट्रॉफी दी गई। जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार ने बताया कि मंडलस्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले 54 खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय खेलों में प्रतिभाग करने के लिए चयन किया गया है। इसमें खोखो की चार टीमें भी शामिल हैं। राज्यस्तरीय खेलों की तिथि घोषित होने पर खिलाड़ी प्रतिभाग करने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें