फर्रुखाबाद। शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने मैनपुरी जेल में बंद बसपा नेता अनुपम दुबे, कासगंज जेल में बंद उनके भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, सोनू व बंशी के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। गैंगस्टर के मुकदमे में बसपा नेता की रिमांड पर कोर्ट में पेेशी हो चुकी है। सोमवार को डब्बन की पेशी थी।
कासगंज पुलिस ने फोर्स कम होने का हवाला देकर डब्बन को पेशी पर नहीं भेजा। डब्बन के वकील जितेंद्र चौहान व सोनू मिश्रा ने कासगंज पुलिस की हीलाहवाली के संबंध में प्रार्थनापत्र दिया। न्यायाधीश ने पुलिस का विशेष वाहक भेजकर मंगलवार को डब्बन की कोर्ट में पेशी सुनिश्चित कराने के आदेश दिए हैं। मंगलवार को डब्बन की दो मुकदमों में भी पेशी है। यह जानकारी उनके वकील सोनू मिश्रा ने दी। (संवाद)