फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बांध से कम पानी आने पर गिरा गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। गंगा के जलस्तर लगातार दूसरे दिन भी गिरावट दर्ज की गई। जलस्तर घटकर 136.00 मीटर पर पहुंच गया। पानी कम होने से खेतों में भरा बाढ़ का पानी निकलने लगा है। इससे किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के चलते गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर पहुंच गया था। इसके बाद नरौरा बांध से गंगा में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा में विगत दो दिनों से कमी दर्ज की गई। इससे गंगा के जलस्तर में लगातार गिरावट होती रही। शनिवार को गंगा का जलस्तर 136.25 मीटर से कम होकर 136.00 मीटर पर पहुंच गया।
नरौरा बांध से 86603 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बाढ़ का पानी खेतों से निकल रहा है। जिसके चलते किसानों को काफी राहत मिली है। किसानों का कहना है कि जो मक्का की फसल बच गई है, उसे अब घर तक लाने में आसानी होगी। अगर बाढ़ का पानी खेतों में भरा रहता तो फसल को काफी नुकसान हो जाता। वहीं रामगंगा नदी में खो, हरेली, रामनगर बैराज से 1684 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। नदी बिलोगेज पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें