फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगा का जलस्तर पांच सेमी बढ़कर चेतावनी बिंदु से 20 सेमी ऊपर पहुंच गया है। इससे अमृतपुर, शमसाबाद व कंपिल क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। बाढ़ से घिरे गांवों में मनरेगा का काम बंद होने से श्रमिकों के आय का साधन भी नहीं बचा।
विज्ञापन


अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को गंगा का जलस्तर 136.80 मीटर पर पहुंच गया है। जो चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से 20 सेमी. ऊपर है। नरौरा बांध से एक लाख 42517 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बांध से गंगा में दो दिन में करीब 2.84 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने से जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे ग्रामीणों की मुश्किलें भी बढ़ रही हैं। ग्रामीणों को पशुओं के चारे के साथ अन्य जरूरी सामान की समस्या होने लगी है। गंगा के तटवर्ती ग्राम पंचायत बलीपट्टी, कुबेरपुर कुतुलूपुर, अंबरपुर, गाजीपुर, भुड़िया भेड़ा, रामपुर जोगराजपुर, कंचनपुर सबलपुर, हरसिंहपुर कायस्थ, सुंदरपुर, कुड़री सारंगपुर, किराचन, भाऊपुर चौरासी आदि ग्राम पंचायतों में बाढ़ का पानी भरा होने से मनरेगा का काम बंद है। इससे जॉब कार्ड धारकों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा होने लगा है। रामगंगा का जलस्तर 135.85 से पांच सेमी कम होकर 135.80 पर आ गया। रामगंगा में खो हरेली रामनगर बैराज से 9802 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न
कंपिल। गंगा का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के गांव पथरमई, गढ़ी, ठाकुर नगला, रामसिंह का नगला, जात नगला, गंगपुर, इकलहरा, दयामाफ़ी पुंथर आदि एक दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। गांव कारव, टपुआ चौखेड़ा, हमीरपुर, शेखपुर, शाहपुर, कारव आदि दो दर्जन से अधिक गांव की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। बाढ़ से घिरे कुछ गांवों में तो घरों में भी पानी घुस गया है। इससे ग्रामीण भयभीत हैं। गांव टपुआ चौड़ेरा के सभी मार्गों पर पानी भर गया है। इससे आवागमन के साधन भी बंद हो गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें