फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सीएचओ ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (हेल्थ वेलनेस सेंटर) पर तैनात सीएचओ ने ऑनलाइन हाजिरी का विरोध कर बुधवार को सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। मानदेय भुगतान में धन उगाही का आरोप लगाया। उन्होंने सात सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा।
विज्ञापन


जनपद में करीब 165 आरोग्य मंदिरों में सीएचओ की तैनाती है। बुधवार को सीएचओ एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह, सुनील पाल, शिल्पी श्रीवास्तव, मानसी मिश्रा, उजमा खान, अश्वनी राजपूत, दिलीप राजपूत, शिवम राजपूत, अंकित आदि सीएमओ कार्यालय पहुंचे और वहां प्रदर्शन किया। सभी सीएचओ ने एनएचएम के मिशन निदेशक को संबोधित ज्ञापन सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार को सौंपा। इसमें कहा कि ऑनलाइन हाजिरी लगाने में दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्र व बाढ़ क्षेत्र में दिक्कतें आ रही हैं। इससे उन लोगों को पूरा मानदेय नहीं मिल पा रहा है। धन उगाही के प्रयास से सीएचओ में आक्रोश है।
उन्होंने सीएचओ की तरह विभाग के सभी कैडर पर व्यवस्था लागू करने, समान कार्य का समान वेतन देने, छह वर्ष की सेवा पर नियमितीकरण का लाभ देने, सरकारी कर्मचारियों की तरह वर्ष भर में 30 ईएल देने, शोषण पर लगाम लगाने आदि मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि 20 अगस्त तक यदि मांगे नहीं मानी गईं तो 21 अगस्त से सभी सीएचओ ऑनलाइन व ऑफलाइन काम बंद करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें