फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़, जाम से जूझे लोग

विज्ञापन
पांचाल घाट पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगा दशहरा पर भागीरथी में डुबकी लगाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। जगह-जगह लोगों ने शर्बत वितरण और भंडारे का आयोजन किया। श्रद्धालुओं की संख्या इतनी ज्यादा रही कि पांचाल घाट पुल से निकलना मुश्किल हो गया। पुल के दोनों छोरों पर काफी लंबा जाम लगा रहा। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच लोग घंटों जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह चार बजे से ही पांचाल घाट गंगा तट हर-हर गंगे उद्घोष गूंजने लगे। भक्तों ने भागीरथी में डुबकी लगाई और पूजन कर आरती की। पुरोहितों से सत्यनारायण की कथा, हवन पूजन कराया। पांचाल घाट पर दुर्वासा ऋषि आश्रम से लेकर पुल तक गंगा तट पर भारी भीड़ रही। पुरानी घटिया पर गहरे पानी से लोगों को बचाने के लिए बांस-बल्ली से की गई बैरीकेडिंग टूट गई।
लोग गहरे पानी से दूर रहने की हिदायत देते रहे। जल दान की मान्यता के जलते तमाम स्थानों पर शर्बत के स्टाल लगाए गए। लोगों ने भंडारा करके गंगा भक्तों को प्रसाद भी खिलाया। दिन भर गंगा में स्नान करने वालों का तांता लगा रहा। भीड़ के चलते गंगा पुल पर चाचूपुर मोड़ से मसेनी चौराहे तक वाहनों की पांच किमी लंबी कतारें लगी रहीं। जाम में फंसे लोग दो-दो घंटे बाद बाहर निकल सके।
विज्ञापन

वाहन दिन भर रेंग-रेंग कर चलते नजर आए। भारत विकास परिषद महदेवी वर्मा शाखा की ओर से लालगेट तिराहे स्थित अनुज गुप्ता के प्रतिष्ठान पर शर्बत बंटा और भंडारे का आयोजन हुआ।
इसमें अध्यक्ष अमरनाथ गुप्ता, श्वेता दुबे, ज्योति शर्मा, लक्ष्मी गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, अमित कुमार शर्मा आदि का सहयोग रहा। शहर के लोहाई रोड, लालगेट, लिंजीगंज, कादरीगेट, आवास विकास, फतेहगढ़ आदि स्थानों पर समाजसेवियों ने शर्बत बांटा और पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें