फर्रुखाबाद। पांचाल घाट गंगा पर बने पैंटून पुल पर मोबाइल पर बात करते हुए जा रही एक युवती ने अचानक गंगा में छलांग लगा दी। गोताखोर ने उसे बाहर निकाल परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मूल रूप से नेपाल के निवासी शेर बहादुर शहर के खड़ियाई मोहल्ले में रहते हैं। उनकी बेटी बविता (18) शनिवार सुबह पांचाल घाट पर बने पैंटून पुल पर फोन पर बात करते हुए जाते लोगों को दिखी। अचानक ही उसने गंगा में छलांग लगा दी। वहां मौजूद कुछ
नाविकों ने नाव से गंगा में डूब रही युवती को बांस डालकर पकड़वाने का प्रयास किया। इसके बाद गोताखोर अल्लादीन ने पानी में
कूदकर युवती को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलाकर युवती को उनके हवाले कर दिया। परिजन गंगा में कूदने की वजह नहीं बता सके।