राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत नमामि गंगे योजना की केंद्रीय अभियान टीम ने पांचाल घाट पर सफाई व्यवस्था को बारीकी से परखा। यहां आई एक्सपीडिशन टीम का स्वागत किया गया। टीम के अफसरों ने संतों, समाजसेवियों और अफसरों से वार्ता की। इसके बाद काव्य संध्या का आयोजन भी किया गया।
गंगा एक्सपीडिशन दल के कार्यकारी निदेशक राजीव किशोर की अगुवाई में टीम यहां बुधवार शाम करीब चार बजे पहुंचे। मौजूद सीडीओ डा. राजेंद्र पैंसिया, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, नमामि गंगे क जिला संयोजक रवि मिश्रा आदि तमाम लोगों ने पटका पहनाकर तथा पुष्प भेंट कर स्वागत किया। कमांडर परमवीर सिंह ने गंगा स्वच्छता पर जोर दिया। टीम ने घाट की स्वच्छता को कई बिंदुओं पर परखा। स्क्वाड्रन लीडर दीप्ति बी कोरठी ने स्वच्छता जागरुकता पर जोर दिया।
एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट आरपी भारती ने बताया कि पंद्रह सदस्य केंद्रीय टीम की सुरक्षा में लगाए गए हैं। यह यात्रा 10 अक्तूबर को देवप्रयाग से शुरू हुई थी जो 12 नवंबर को पश्चिम बंगाल पहुंचेगी। इसे गंगा कालिंग यानी गंगा आमंत्रण नाम भी दिया गया है। टीम में राष्ट्रीय वन्य जीव संस्थान देहरादून, राज्य गंगा मिशन के अफसरों ने भी विचार व्यक्त किए।
टीम में इंडियन नेवी से विकेश कुमार, राजेश कुमार, देवेंद्र सिंह, विनीत कुमार, जितेंद्र सिंह यादव, प्रीतम सिंह, कन्ही सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अफसर हुसैन, अंकित कुमार के अलावा एएसपी त्रिभुवन सिंह, क्रीड़ाधिकारी ब्रजेश यादव, डीडीओ दुर्गादत्त शुक्ला, नमामि गंगे के जिला संयोजक रवि मिश्रा, अजय दी क्षित, अनुभव, चित्रा अग्निहोत्री और भूपेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। देर रात काव्यगोष्ठी के बाद आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ला ने आरती का आयोजन कराया।