फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गांधीधाम स्पेशल 15 और कालिंदी सात घंटे देर से आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घना कोहरा रेल यातायात को प्रभावित कर रहा है। मंगलवार को भागलपुर से गांधीधाम जा रही स्पेशल ट्रेन 15 घंटे देरी से स्टेशन आई। कालिंदी एक्सप्रेस भी सात घंटे देरी से रवाना हो सकी। कड़ाके की सर्दी में यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार शाम ढलते ही घना कोहरा छा गया था। स्थिति यह हो गई कि 50 मीटर दूरी तक का नहीं दिखाई दिया। भागलपुर से गांधीधाम जा रही स्पेशल ट्रेन को मंगलवार सुबह 4.15 बजे आना था। मगर यह ट्रेन करीब 15 घंटे देर से शाम 7.00 बजे बजे फर्रुखाबाद स्टेशन पहुंची। यहां से यह ट्रेन कुछ देर रुकने के बाद रवाना हो सकी। गुजरात की यात्रा करने वाले यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। इसी तरह भिवानी से प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन का सुबह आने का समय 5.35 और जाने का 6.00 बजे है। यह ट्रेन दोपहर 12.30 बजे आई और दोपहर एक बजे के बाद कानपुर की ओर रवाना हो सकी। सुबह जल्दी ट्रेन होने की वजह से बड़ी संख्या में कामकाजी लोग व्यापारिक शहर से कानपुर की ओर रवाना होते हैं। ट्रेन की लेटलतीफी के चलते कामकाजी, व्यवसायी और नौकरीपेशा लोगों को दूसरी ट्रेनों तथा बसों का सहारा लेना पड़ा।
घने कोहरा का बुरा असर सड़क मार्ग पर पड़ा। रोडवेज की दिल्ली जाने वाली अधिकांश बसें शाम के समय आनंद विहार से वापस होती हैं। शाम ढलते ही कोहरा बढ़ने से बस अड्डा पर चार-चार घंटे देरी से पहुंच सकीं। इससे वापसी में भी बसों की लेटलतीफी हुई। लिहाजा यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें