फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव ने पकड़ी आय प्रमाण पत्र में धांधली

Wed, 04 Nov 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आय प्रमाण पत्र में धांधली को प्रमुख सचिव समाज कल्याण ने पकड़ा है। उन्होंने जांच के लिए आदेश जारी किए हैं। इस पर एडीएम ने तहसीलदारों से जांच रिपोर्ट तलब कर ली है।
विज्ञापन


दशमोत्तर की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के आवेदन में लगे आय प्रमाण पत्रों में इनकम में फेरबदल करने का मामला सदर और कायमगंज तहसीलों में सामने आया है। प्रमुख सचिव समाज कल्याण ने सदर तहसील में सात और कायमगंज तहसील में दो मामले पकड़े हैं। इनकी 2013-2014 से 2014-2015 में आय कम कर दी गई। दशमोत्तर में छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए किए गए इस बार के आवेदन से पिछले आवेदन में लगे सर्टीफिकेट से मिलान करने पर हकीकत सामने आई है।

प्रमुख सचिव समाज कल्याण ने डीएम को जांच के लिए चिट्ठी भेजी थी। डीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने जांच एडीएम के सुपुर्द कर दी। एडीएम ने तहसीलदार सदर और कायमगंज से जांच रिपोर्ट तलब की है। जांच में तत्कालीन लेखपाल व राजस्व निरीक्षक पर गाज गिर सकती है। इनकी रिपोर्ट पर ही आय प्रमाण पत्र जारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें