फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरने से चार मजदूर घायल

Fri, 18 Nov 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
गिरी दिवार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुरानी दुकान तोड़कर उसका मलवा हटा रहे चार मजदूर पास में बने एक पुराने मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने घायलों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। मोहल्ला तराई निवासी इमरान, फिरोज, असमान और राजवीर निवासी चौखंडा मजदूरी करते हैं। शुक्रवार को सभी लोग प्रदीप गुप्ता निवासी मोहल्ला फतेहचंद्र की बाजार मंडी में स्थित पुरानी दुकान को तोड़कर मलवा हटा रहे थे। दुकान के पास ही लालाराम शाक्य का भी काफी पुराना मकान है।

प्रदीप गुप्ता की मानें तो दुकान तोड़ते समय अचानक लालाराम शाक्य के पुराने मकान की दीवार भर-भराकर गिर पड़ी। दीवार के मलबे में चारों मजदूर दब गए। मलबा हटाकर चारों मजदूरों को बाहर निकाला गया। इन्हें घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।  चिकित्सक डा. नवनीत गुप्ता ने चारों घायलों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें