फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुईस खुर्शीद, नरेंद्र सिंह यादव समेत चार ने पर्चा किए दाखिल

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में बेटे सचिन के साथ नामांकन करने जाते अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याश? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विधानसभा चुनाव के लिए सदर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी लुईस खुर्शीद, अमृतपुर सीट से पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव समेत चार उम्मीदवारों ने कलक्ट्रेट में नामांकन दाखिल किए। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन

सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को टिकट दिया है। वह शनिवार को प्रस्तावकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं और नामांकन दाखिल किया। उधर, पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा से टिकट मांगा था, लेकिन उनको टिकट नहीं दिया। समर्थकों से विचार-विमर्श के बाद नरेंद्र सिंह यादव ने निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया।
शनिवार को पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव प्रस्तावकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और अमृतपुर सीट से नामांकनपत्र दाखिल किया। शहर के मोहल्ला गंगा नगर निवासी राजेश कुमार ने भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी के रूप में सदर सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलिमीन (एआईएमआईएम) के तालिब सिद्दीकी ने भोजपुर विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

भोजपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विधायक नागेंद्र सिंह राठौर शनिवार को नामांकन का दूसरा सेट दाखिल करने कलक्ट्रेट पहुंचे। वह बैरियर पार करते हुए कार से कलक्ट्रेट गेट तक पहुंच गए। बैरियर पर लगे पुलिस कर्मियों ने उनको नहीं रोका। यह देखकर वहां मौजूद लोगों ने गेट तक कार से आने पर सवाल किया तो उन्होंने जवाब नहीं दिया। कार से उतरकर वह कलक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष में चले गए। इसके बाद चालक कार बैरियर के पास लेकर चला गया। विधायक नागेंद्र सिंह ने नामांकनपत्र का दूसरा सेट दाखिल किया। सुरेश कुमार ने भी अमृतपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र का दूसरा सेट दाखिल किया। (संवाद)

कलक्ट्रेट में नामांकन करने जातीं सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लुईस खुर्शीद। संव?- फोटो : FARRUKHABAD

नामांकन करने जाते सदर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी राजेश कुमार दी- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें