फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की झूठी सूचना देने पर किन्नर सहित चार को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। लूट की झूठी शिकायत करने पर पुलिस ने किन्नर समेत चार का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।
विज्ञापन

गांव कड़क्का निवासी कुुल्सम का मंगलवार शाम को गांव के इरशाद, शमशाद और शाहजहांपुर जिला निवासी किन्नर बबली से विवाद हो गया था। तीनों ने कुल्सम के साथ मारपीट कर दी थी।
विज्ञापन

कुल्सम की तहरीर पर तीनों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई। किन्नर ने कुल्सम व उसके पति के खिलाफ मारपीट कर 7500 रुपये और सोने की झुमकी लूटने की तहरीर दी। जांच में दरोगा रक्षा सिंह ने लूट का आरोप झूठा पाया गया। रुपये व झुमकी किन्नर के साथी के पास मिले। दरोगा ने किन्नर, इरशाद, शमशाद, हरदोई के पाली निवासी किन्नर के ड्राइवर तस्वर का शांतिभंग में चालान कर दिया। एसओ दिनेश गौतम ने बताया कि लूट की झूठी सूचना देने पर चारों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें