फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे संपत्ति चोरी करने में चार आरोपी दबोचे

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बैठे चोरी के आरोपी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
रेलवे संपत्ति चुराने में चार आरोपी दबोचे
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। रेलवे संपत्ति चुराने के चार आरोपियों को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ ने साढ़े चार क्विंटल लोहे का सामान और एक ई-रिक्शा बरामद किया है। आरोपियों को रेलवे मजिस्ट्रेट अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
कई महीने से रेलवे संपत्ति की चोरी हो रही थी, मगर आरपीएफ इसका पता नहीं लगा पा रही थी। इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार को 14 अगस्त की रात सूचना मिली कि चोर फतेहगढ़ क्षेत्र में ई-रिक्शा से माल बेचने जाएंगे। इस पर इंस्पेक्टर ने पुलिस बल के साथ लोको कालोनी भोलेपुर के पास एक ई-रिक्शा को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भागने का प्रयास कर रहे आरोपियों को दबोच लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम फतेहगढ़ निवासी पंकज, सत्यपाल, अंकित कुमार और फर्रुखाबाद के मोहम्मद आसिफ बताए। उनसे रेलवे लाइन के टुकड़े, रेलवे आवास के दरवाजे, टाईबार लोहा के अलावा करीब साढ़े चार क्विंटल वजनी लोहा बरामद हुआ। इसकी कीमत 10,500 रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें