नवाब बंगश के मकबरे पर पहुंचे सलमान खुर्शीद
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव आते ही पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को अपना क्षेत्र याद आ गया। शनिवार को खुर्शीद फर्रुखाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने गुरुगांव देवी में माता के दर्शन कर तिलक लगवाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद नवाब बंगश के मकबरे पर पहुंचे।
नवाब मोहम्मद खां बंगश वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष नवाब काजिम हुसैन और सेक्रेटरी हाजी अफजाल हुसैन ने बताया कि मकबरे पर हर साल 27 अगस्त को स्थापना दिवस मनाया जाता था। दो साल से पुरातत्व विभाग ने यहां कोई भी कार्यक्रम करने से रोक कर दिया।
इस बार 27 अगस्त को फर्रुखाबाद का स्थापना दिवस मकबरे पर ही मनाया जाएगा। इसके बाद व्यापारी हाजी अहमद अंसारी के खटकपुरा स्थित निवास पर पहुंचे। सलमान खुर्शीद ने उनके भाई के निधन पर परिजनों को सांत्वना दी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार, नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, हाजी वसीमुल जमां खां, शिवम तिवारी, हिलाल शफीकी, महिला जिलाध्यक्ष अनुपमा शर्मा, फरीद चुगताई आदि मौजूद रहे।
न उतारे जूते और न चढ़ाए फूल
पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद मकबरा जैसे पवित्र स्थल पर पहुंचे, तो उनके साथ मौजूद किसी ने भी जूते तक नहीं उतारे। सभी लोग जूते पहनकर मकबरों के पास तक गए। यही नहीं उन्होंने दो फूल चढ़ाने की जरूरत भी नहीं समझी। इसकी खासी चर्चा रही।