फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में 11.10 बजे शुरू हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण अभियान को गति नहीं मिल रही है। गुरुवार को लोहिया अस्पताल में वैक्सीन न होने से 11.10 बजे टीकाकरण शुरू हो सका। लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

वैक्सीन न होने से गुरुवार से शुरू होने वाला क्लस्टर अभियान भी ठंडा पड़ गया। लोहिया अस्पताल में बुधवार को ही वैक्सीन समाप्त हो गई थी। गुरुवार सुबह जब लोग टीका लगवाने पहुंचे तो कुछ स्वास्थ्य कर्मी ही मौजूद थे। पूछने पर बताया गया कि वैक्सीन आने पर टीका लगाया जाएगा। सीएमओ कार्यालय स्थित स्टोर से 11.10 बजे वैक्सीन मिली। शाम तक 80 लोगों को टीका लगाया गया। इसके अलावा सिविल अस्पताल लिंजीगंज, सीएचसी फतेेहगढ़ सहित आदि अस्पतालों में टीकाकरण किया गया।
वहीं डॉक्टर्स डे पर डॉ.केएम द्विवेदी ने शिविर लगाकर 54 लोगों का नि:शुल्क टीकाकरण कराया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.प्रभात वर्मा ने बताया कि स्टोर में सुबह आठ बजे से वैक्सीन वितरण शुरू हो जाता है। अस्पताल से कर्मचारी ही देरी से वैक्सीन लेने पहुंचा। 3400 डोज वैक्सीन मिली है। जिससे शुक्रवार को भी काम चलाया जाएगा।
विज्ञापन

कमालगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को 113 लोगों ने टीका लगवाया। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 74 लोगों ने टीका लगवाया। जबकि 45 वर्ष से अधिक के वर्ग में 39 लोगों ने अपना आधार प्रस्तुत कर टीका लगवाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें