आसमान में छाई कोहरे क ी धुंध और शीत लहरी ने जिंदगी कंपकंपा दी है।
रविवार को पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। संडे बाजार नेहरू रोड पर ही
लगा। यहां गर्म कपड़ाें की खूब खरीद हुई। भीड़भाड़ वाली जगहाें पर अलाव न
जलने से लोग ठिठुरते रहे।
रविवार को पूरे दिन आसमान पर धुंध छाई रही।
इससे लोगों का पूरा दिन कंपकंपाते बीता। लोग जरूरी कामाें से ही बाहर
निकले। सर्दी से ट्रेनाें के लेट होने का सिलसिला जारी है। इससे यात्रियाें
को दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। सबसे मुश्किल में रोज कमाने खाने
वाले हैं। इन्हें काम मिलने में दिक्कत आ रही है। रिक्शा चालक महेश ने
बताया कि सर्दी के चलते सवारियां कम निकल रही हैं। इससे कमाई आधी रह गई है।
बाजार में भी रौनक नहीं हो रही है। बर्तन बाजार, सराफा बाजार, लोहा
बाजार के साथ निर्माण से जुड़ी दुकानाें की खरीददारी 50 फीसदी पर आ गई है।
विवादाें में फंसा संडे बाजार नेहरू रोड पर ही लगा। यहां गर्म कपड़ाें के
खरीददाराें को खूब भीड़ जुटी। इससे जाम की नौबत बनती रही। पारा के गिरने
से लोग अलाव के सहारे बैठे रहे। पालिका व तहसील प्रशासन के अलाव कहीं नहीं
दिख रहे हैं। दुकानदार जेब से पैसा खर्च कर अलाव जलवा रहे हैं।
कोल्ड स्ट्रोक का खतरा बढ़ा
सर्दी
से मवेशियाें, पशु पक्षियाें में कोल्ड स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। मुख्य
पशु चिकित्साधिकारी डा. पुष्प कु मार ने बताया कि मवेशियाें को खुले में न
बांधें। इन्हें ठंडा पानी न पीने के लिए दिया जाए। डा. केएम द्विवेदी ने
कहा कि सर्दी से बचाव रखें। वहीं बिगड़े मौसम से आलू में झुलसा व सरसाें
में माहूं रोग की आशंकाएं बन गई हैं। अपर जिला कृषि अधिकारी अतर सिंह यादव
ने बताया कि मौसम न खुलने से आलू की फसल में झुलसा रोग लग सकता है।
14 जनवरी तक इंटर तक के स्कूल बंद
फर्रुखाबाद।
सर्दी के कारण प्रदेश सरकार ने इंटर तक के स्कूलों का 14 जनवरी तक अवकाश
घोषित कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने बताया कि कक्षा एक
से 12 तक की सभी शिक्षण संस्थाएं 14 जनवरी तक बंद रहेंगी। अगर कोई शिक्षण
संस्थान खुलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।