फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोक आतिशबाजी की दुकान से पांच लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गांव खानपुर में स्थित आतिशबाजी की थोक दुकान में जंगला काट कर घुसे चोर दो लाख रुपये नगद समेत पांच लाख रुपये की आतिशबाजी चोरी कर ले गए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। दुकानदार ने घटना की तहरीर शहर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला खतराना निवासी सचिन कुमार मिश्रा की पांचालघाट मार्ग पर ग्राम पंचायत खानपुर में पंचायत घर के सामने सचिन इंटर प्राइजेज के नाम से आतिशबाजी की थोक दुकान है। दिवाली को आतिशबाजी की बिक्री कर सचिन कुमार मिश्रा घर चले गए। रात में चोर पीछे से छत पर चढ़ आए। जीना के पास लगे जंगला की सरिया काट दी और अंदर घुसकर जीने का दरवाजा खोल लिया। इसके बाद चोर काउंटर की दराज में रखे दो लाख रुपये नगद व आतिशबाजी चोरी कर ले गए।
शुक्रवार सुबह दुकानदार दुकान पर गया तो चोरी की जानकारी हुई। इसकी सूचना पांचालघाट चौकी प्रभारी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। दुकान के पास खाली पड़े प्लाट में कुछ आतिशबाजी पड़ी मिली। सचिन के पिता सोमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि दिवाली की रात बिक्री का करीब दो लाख रुपया काउंटर में रखकर चले गए थे। चोर दो लाख रुपये नगद व करीब तीन लाख रुपये की आतिशबाजी चोरी कर ले गए है। कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने बताया की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें