फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: विस्फोटक अधिनियम में आतिशबाज को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। विस्फोटक अधिनियम में पुलिस ने आतिशबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चार नवंबर को अनार फटने से हुए विस्फोट में आसपास की कई दुकानें गिरकर मलबे में तब्दील हो गई थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ललौर निवासी आतिशबाज सतीश चंद्र के पास 50 किलो बारूद रखने की क्षमता की लाइसेंसी दुकान है। चार नवंबर को सतीश आतिशबाजी की दुकान में अनार टेस्टिंग कर रहा था। अचानक हुए विस्फोट में आसपास की कई दुकानें मलबे में तब्दील हो गई। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था। विस्फोट की आवाज सुनकर आस पास गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए थे।
जनपद कानपुर नगर थाना साड गांव बारीगांव निवासी तत्कालीन अग्निशमन अधिकारी शिव प्रताप ने विस्फोटक अधिनियम में सतीश चंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सतीश चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सतीश ने बताया कि दुकान पर अनार की टेस्टिंग कर रहा था। अचानक अनार फटने से चिंगारी आतिशबाजी की दुकान के अंदर गिर गई, और विस्फोट हो गया। पुलिस ने सतीश को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें