फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग, अधिवक्ता की मां व पत्नी की मौत

Tue, 06 Dec 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
आग से जला पड़ा सामान - फोटो : amarujala
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिवक्ता आशुतोष बाजपेई पर आपदाओं का पहाड़ दो साल पहले भी टूट चुका है। इस बार शार्ट सर्किट से चेंबर में लगी आग से पत्नी और मां की मौत ने अधिवक्ता को पूरी तरह से झकझोर दिया है। यूं कहें तो दो साल में अधिवक्ता का घर पूरी तरह उजड़ गया है। बेटी की शादी होने से वह चेन्नई में है।
विज्ञापन



शहर कोतवाली के मोहल्ला नया कोठापार्चा निवासी अधिवक्ता आशुतोष बाजपेई के इकलौते पुत्र पीयूष बाजपेई की19 अक्तूबर 2014 को इनवर्टर में करंट आने से उससे चिपककर मौत हो गई थी। बेटे की मौत का सदमा अधिवक्ता भूल नहीं पाए थे कि फिर उनके ऊपर दुखों की गाज गिर गई। सोमवार की रात शार्ट सर्किट से लगी आग ने उनका सब कुछ जलाकर राख कर दिया।

बुढ़ापे की संगिनी पत्नी अंजना आग में जिंदा जल गईं और मां गंभीर रूप से झुलस गईं। झुलसी मां को बचाने के लिए अधिवक्ता ने आनन-फानन में उन्हें लोहिया अस्पताल भिजवाया लेकिन 90 फीसदी जलीं उनकी मां रामचहेती को डाक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कानपुर के हैलट अस्पताल में कुछ ही क्षण उपचार के बाद अधिवक्ता की मां ने भी दम तोड़ दिया। इससे उन्हें गहरा सदमा लगा है। अधिवक्ता के घर सास-बहू की मौत की खबर सुनकर दूरदराज के लोग वहां पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इकलौता पुत्र मरने के बाद पत्नी का ही सहारा शेष बचा था।

पत्नी भी इस हादसे में चल बसी। अब अधिवक्ता के केवल एक बेटी प्रज्ञा है, जिसकी वह चेन्नई में शादी कर चुके हैं। अधिवक्ता आशुतोष बाजपेई पूरी तरह से अकेले पड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें