फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्टेडियम से निकली स्कूल चलो रैली

Wed, 25 Mar 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल चलो अभियान के तहत बुधवार को जनपदीय रैली निकाली गई। रैली में शामिल बच्चे लोगों को शिक्षा के प्रति प्रेरित कर रहे थे। जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने  कहा कि 1 अप्रैल से अधिक से अधिक संख्या में बच्चों के नामांकन स्कूल में कराए जाएं।
विज्ञापन


स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ से जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर जनपदीय रैली का शुभारंभ किया। रैली में शामिल बच्चे हाथों में स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लेकर चल रहे ते। रैली फतेहगढ़ चौराहा और कोेतवाली से होते हुए वापस स्टेडियम पहुंची, जहां समापन हो गया। रैली में बच्चे अनपढ़ होना है अभिशाप, अब न रहेंगे अंगूठा छाप, पढ़ेंगे, पढ़ाएंगे,

उन्नत देश बनाएंगे, हर घर में अब दीप जलेगा, हर बच्चा अब स्कूल चलेगा आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। इससे पहले पुलिस अधीक्षक विजय यादव और सिटी मजिस्ट्रेट अशोक प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। रैली के बाद हुई सभा में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी योगराज सिंह ने शिक्षकों से कहा कि वह लोग 1 अप्रैल से
विज्ञापन


घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों के एडमिशन कराने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत नामांकन कराने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। स्कूल चलो रैली में करीब 102 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल, डायट प्रवक्ता रिचा यादव, जीजीआई की प्रधानाचार्या मीना

यादव, प्रभारी नगर शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा, डीसी राजेश वर्मा, डीसी राजीव गुप्ता, सुधीर कुशवाह, राजकुमार , चमन शुक्ला  अंसार सिद्दीकी, अखिलेश बाजपेई, अनुपम शुक्ला, पियूष कुमार, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वृजेश बाजपेई, गरिमा गंगवार, नाजिया, शिल्पी कटियार, दिलीप कुमारआदि मौजूद रहीं।

नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय बसईखेड़ा और प्राथमिक विद्यालय नगला हीरा सिंह के बच्चों ने स्कूल चलो रैली निकाली। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रदीप पाल, सीमा देवी, समर सुल्तान और पंकज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें