फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का धरना-प्रदर्शन फ्लाप

Wed, 25 Mar 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की दुर्दशा को लेकर प्रदेश सरकार के विरोध में सदर तहसील और अमृतपुर तहसील में आयोजित भारतीय जनता पार्टी का धरना-प्रदर्शन फ्लाप रहा। सदर तहसील में तो दरियां खाली पड़ी रहीं। उधर, अमृतपुर तहसील में बमुश्किल आधा सैकड़ा भाजपाई ही जुटे। इस दौरान भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन


किसानों की दुर्दशा पर भाजपा ने प्रदेश सरकार के विरोध में बुधवार को सदर तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों के लिए बिछाई गईं अधिकतर दरियां खाली ही नजर आईं। बमुश्किल आधा सैकड़ा पदाधिकारी ही आंदोलन में शामिल हुए। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के प्रति सजग नहीं है। प्रदेश

सरकार जिले की जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। ओलावृष्टि से फर्रुखाबाद के किसानों को काफी नुकसान हुआ लेकिन सिर्फ पड़ोसी जिला कन्नौज को दैवीय आपदा राहत के तहत शामिल किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत ने कहा कि सपा सरकार में किसान आत्महत्याएं करने को मजबूर है। मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने कहा कि किसानों को खाद
विज्ञापन


और बीज नहीं मिल रहा है। प्रांशुदत्त द्विवेदी ने कहा कि किसानों का धान भी नहीं खरीदा जा रहा है। इस दौरान भाजपाइयों ने तहसीलदार सदर को ज्ञापन दिया। कार्यक्रम का संचालन रामवीर शुक्ल ने किया। इस अवसर पर पवन गौतम, शैलेंद्र राठौर, रामआसरे वर्मा, विमल कटियार, संजू वर्मा, शैलेंद्र राजपूत, संदेश राजपूत और शशांक शेखर मिश्र आदि मौजूद रहे।

अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील में मात्र 50 भाजपाई ही धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। यहां भी दरियां खाली पड़ी रहीं। पूर्व विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीति किसानों के प्रति ठीक नहीं है। फर्रुखाबाद के किसानों को भी फसल का मुआवजा दिलवाया जाए। भाष्करदत्त द्विवेदी ने कहा कि फर्रुखाबाद के किसानों को सूखा राहत भी नहीं

मिली और अब ओलावृष्टि और बरसात से बर्बाद हुई फसल का भी मुआवजा नहीं मिल रहा है। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम लालजी मिश्रा को दिया गया। इस अवसर पर प्रभाकर त्रिवेदी, विनोद प्रकाश द्विवेदी, रामनरेश मिश्र, अनिल अवस्थी, जोगेंद्र अवस्थी, अशोक सक्सेना, आदित्य पाठक और प्रशांत पाठक आदि मौजूद रहे।

भाजपाइयों ने तहसील में दिया धरना
बेमौसम बारिश से तबाह हुए किसानों को उनकी फसल का मुआवजा दिलाने की मांग व गन्ना किसानों को तुरंत भुगतान दिए जाने की मांगों को लेकर भाजपाइयों ने तहसील कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपा।

भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भाजपाइयों ने बेमौसम बारिश से तबाह हुई किसानों की फसलों के लिए उन्हें मुआवजा दिलाने, क्रेडिट कार्ड का ऋण माफ किए जाने, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान अविलंब कराए जाने और किसानों के बकाया ऋण की वसूली पर रोक

लगाए जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन कर किसानों की समस्याओं की आवाज बुलंद की। भाजपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बीडी वर्मा को सौंपा। इस दौरान जिला मंत्री विरेंद्र कठेरिया, कार्यक्रम संयोजक विजय गुप्ता, सुरेंद्र कठेरिया, आदेश अग्निहोत्री, राजीव दुबे, संजय अग्रवाल, अवनीश चतुर्वेदी, अवधेश दिवाकर, सुनील चक,
विज्ञापन


प्रभाकर राजपूत, पियूष द्विवेदी, सुधीर अग्रवाल, औसान सिंह, सियाराम शरण, सुनील रावत, लखमी चंद्र, लटूरी सिंह यादव, महेश राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें